प्रेसवार्ता-पूर्व विधायक पाल ने स्मार्टमीटर लगाने का किया विरोध

प्रेसवार्ता-पूर्व विधायक पाल ने स्मार्टमीटर लगाने का किया विरोध

■सितारगंज। पूर्व विधायक नारायण पाल ने स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया। शनिवार को सितारगंज में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर सरकार निर्धन व मध्यम वर्गीय लोगों का उत्पीड़न करने पर तुली है। उन्होंने इसे साजिश बताया। पूर्व विधायक पाल ने कहा कि सरकार पर अफसरशाही हावी है। उन्होंने उप रजिस्ट्रा कार्यालय में धरना दे रहे अधिवक्ताओं व अरायजनवीसों के आंदोलन का समर्थन करते हुए व्यवस्थाएं पूर्वत करने की मांग की। कहा कि सरकार किसी का रोजगार नहीं छीन सकती है।
कहा कि स्मार्ट मीटर लगेंगे तो गरीबों के घर अंधेरे में हो जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि तानाशाही कर सहकारिता चुनाव जीते जा रहे हैं। इससे अच्छा तो चुनाव प्रक्रिया समाप्त कर देनी चाहिए। कहा कि विरोध करने वाले का दमन किया जा रहा है। इस दौरान हसनेन मलिक,पूरन चौहान,आकाश अंसारी,बलवीर सिंह”बल्ली मौजूद रहे।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page