श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में लगी विज्ञान प्रदर्शनी

■श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में लगी विज्ञान प्रदर्शनी

■सितारगंज। श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में ‘जिज्ञासा2″ थीम पर आधारित विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई।
प्रसिद्ध वैज्ञानिक सीवी रमन के जन्मदिवस पर आधुनिक देशी तकनीक पर तैयार मॉडल और प्रोजेक्ट पर आधारित प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए गए। इसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं ने जटिल संरचना पर आधारित संयंत्रों को बेहतर तकनीक के जारिए आसान तरीके से मॉडल प्रस्तुत किया। अतिथि और अमिभावकों ने स्कूली बच्चों की प्रतिभा और हुनर की तारीफ की। वियालय की प्रधानाचार्य अमृता पांडेय व रनदीप सिंह के कुशल नेतृत्व में विद्यालय प्रांगण में प्रदर्शनी का शुभारंभ
राकेश शर्मा, मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ अतुल पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर किया।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के आकर्षक मॉडल जिनमें विज्ञान, गणित क्राफ्ट आदि शामिल रहे। इनमें रेलवे सेफ्टी रोड, सौर ऊर्जां, मैजिक डंक, स्मार्ट सिटी. स्यून ईयर, हाइड्रोलिक’ क्रेन, अर्थक्वेक डिटेक्टर, वाटर सइकिल, हाइड्रोलिक लिफ्टट, सोलर कुकर, डीएनए, एसिड रेन, हाट डबल सरकुलेशन यकिंग मॉडल, हाइड्रोजन एस फ्यूल, लूमन आई, एयर फेशर, रॉकेट, किडनी वर्किंग मॉडल आदि मॉडल थे।। निर्णायक अर्चना सिंह रहीं। विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि के द्वारा प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।








