पीएचसी शक्तिफार्म में नियमित महिला चिकित्सक तैनाती की मांग

■पीएचसी शक्तिफार्म में नियमित महिला चिकित्सक तैनाती की मांग

●फोटो लाइन। सीएमओ डॉ. के.के अग्रवाल को ज्ञापन देते नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित मंडल।
■शक्तिफार्म। नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित मंडल ने पीएचसी शक्तिफार्म में नियमित महिला चिकित्सक की तैनाती की मांग को लेकर सीएमओ डॉ. के.के अग्रवाल को ज्ञापन दिया है।
मंगलवार को दिए ज्ञापन में सुमित मंडल ने बताया कि नगर पंचायत शक्तिगढ़ के आसपास करीब 13 गांव बसे हैं। जिसकी कुल आबादी करीब दो लाख है। बताया कि अस्पताल में एक महिला चिकित्सक तैनात है। जो सप्ताह में तीन दिन सेवाएं देती हैं। बताया कि रोजाना अस्पताल में कई प्रसूता महिलाएं इलाज के लिए पहुंचती है लेकिन महिला डॉक्टर के न होने के कारण उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पा रही है। सप्ताह में तीन दिन महिला चिकित्सक के न होने के कारण उन्हें काफी इंतजार भी करना पड़ता है।
वहीं, उनकी समस्या का संज्ञान लेते हुए सीएमओ डॉ. के.के अग्रवाल ने सीएमएस डॉ. कुलदीप यादव को पीएससी शक्तिफार्म में तत्काल महिला चिकित्सा की तैनाती के आदेश दिए हैं। सीएमएस डॉ. कुलदीप यादव ने बताया कि आगामी 1 मार्च से पीएचसी शक्तिफार्म में महिला चिकित्सक की तैनाती कर दी जाएगी। अब सप्ताह के सातों दिन पीएचसी शक्तिफार्म में महिला चिकित्सक तैनात रहेगी। जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। वहां सभासद विक्रम सिंह, भंडारी हर्षवर्धन सिंह, सोनू विश्वास आदि उपस्थित थे।








