ऑनलाइन जुए की ऐसी लत, बन गया चोर, शौक पूरे करने के लिए करता था चोरियां       

ऑनलाइन जुए की ऐसी लत, बन गया चोर, शौक पूरे करने के लिए करता था चोरियां       

■ऑनलाइन जुए की ऐसी लत को बन गया चोर, शौक पूरे करने के लिए करता था चोरियां              

■सितारगंज पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, सात फरवरी को बिजली कालोनी में की थी लाखों की चोरी                                          

■चार लाख नकदी, जेवर और कार बरामद

                          

■ सितारगंज। घरों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने चोरी का सामान बरामद कर लिया है। आरोपी के कब्जे से लाखों की नकदी, एक कार और लाखों रुपये के जेवर बरामद किए गए हैं। बदमाश के खिलाफ काशीपुर, रुद्रपुर, हल्द्वानी, सितारागंज में छह मुकदमे दर्ज हैं। 

 संदीप बुधानी निवासी वार्ड न0-10 बिजली कालोनी ने थाना सितारगंज में तहरीर देकर बताया कि बीती सात फरवरी को वह दिन में अपनी  पत्नी को लेकर हल्द्वानी गये थे। तथा रात में अपनी ससुराल शक्तिफार्म में रूक गये। सुबह नौ बजे घर पहुंचे तो  ताला टूटा था।  तीनों कमरों की अलमारियों के लाकर तोड़कर चोरों करीब 7-8 लाख कैश व घडियां व सोने/चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए थे। आठ फरवरी को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। एसएसपी ने वारदात के खुलासे के लिए टीम का गठन किया। टीमों ने घटनास्थल के आसपास लगे लगभग 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की। सोमवार रात मुखबिर की सूचना पर नकटपुरा चौराहा से अंकित मिश्रा उर्फ सोनू पुत्र राकेश निवासी भोजपुर पोस्ट शाहपुर खितौआ थाना कटरा जिला शाहजहांपुर को  चोरी में इस्तेमाल वाहन एचआर 26-बीए-8444 स्विफ्ट डिजायर के साथ गिरफ्तार किया गया।  अभियुक्त के उक्त वाहन के डैश बोर्ड में  रखे बैग से चोरी का माल सोने के गहने व नकदी, चादी के जेवरात बरामद किए गए। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि अंकित मिश्रा शातिर किस्म का बदमाश है। अपने साथी शुभम उर्फ आदित्य के साथ मिलकर नकबजनी कर चोरी करता है। उसने शुभम  उर्फ आदित्य के साथ मिलकर पूर्व में भी कई बार चोरी की  है व चोरी के मामलों में दोनों जेल जा चुके हैं।आरोपी अंकित ने पूछताछ में बताया कि वह जुआ व ऑनलाइन जुआ खेलने का लती है। पैसे खत्म हो जाने पर रात में बन्द घरों में चोरी करता है। चोरी। का सामान बेचकर ऑनलाइन जुआ खेलकर अपना शौक पूरा करता है।

बरामद माल                        

नकदी रुपये 4,00,000, दो सोने के मंगल सूत्र, दो सोने की चेन, एक सोने की अंगुठी, एक सोने का सिक्का, वादी का आधार कार्ड व वादी के पिता का एक्सिस बैक की पासबुक व एटीएम कार्ड । 20 जोडे बिछुवा सफेद धातु, 2 चांदी के कंगन,छह जोड़ी चांदी की पाजेब, दो चेन चांदी की, घटना में इस्तेमाल वाहन एचआर 26 बीए-8444  स्विफ्ट डिजायर 

पुलिस टीम में शामिल

कोतवाल नरेश चौहान कोतवाली, एसएसआई विक्रम सिंह धामी ,उ0नि0 कैलाश देव सिडकुल चौकी इंचार्ज दीपक कौशिक,सरकड़ा चौकी इंचार्ज सुरेन्द्र प्रताप सिंह बिष्ट, हल्का इंचार्ज इन्दर सिंह ढैला,शक्तिफार्म चौकी इंचार्ज  प्रकाश चन्द्र भट्ट,अ0उ0नि0 राकेश रौकली, अ0उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह दानू ,कांस्टेबल किरन कुमार मेहता, चन्द्र प्रकाश,अशोक बोरा,अमित जोशी, एसओजी कांस्टेबल पंकज बिनवाल आदि शामिल थे!

■चित्रपरिचय-मणिकांत मिश्रा(एस एस पी ऊधम सिंह नगर)

इंसेट। 

– सीसीटीवी कैमरों ने की खुलासे में मदद चोरी के खुलासे में सीसीटीवी कैमरे मददगार साबित हुए। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि जिले में करीब साढ़े 500 कैमरे लगे थे, जिसमें करीब 350 सही थे। अब पूरे जिले 12,500 कैमरे लगाए हैं। जिसकी रिकॉर्डिंग कंट्रोलरूम मे होगी। आगे और भी कैमरे लगाकर अपराध पर तीसरी नजर रहेगी। साथ एक साफ्टवेयर प्रत्येक थाना में लगया जाएगा, उस उस थाने की रिकॉर्डिंग व जिले की कंट्रोलरुम में भी रहेगी।

इंसेट।

टीम को पांच हजार इनाम  

एसएसपी ने पुलिस टीम को 5000 हजार व एसओजी के कांस्टेबल पंकज बिनवाल को 1500 कोतवाली सितारगंज की कांस्टेबल चन्र्द प्रकाश,अशोक बोरा व किरण कुमार मेहता की सराहना की।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page