भर्ती की मांग को एलआईसीकर्मियों ने किया प्रदर्शन

भर्ती की मांग को एलआईसीकर्मियों ने किया प्रदर्शन

■भर्ती की मांग को एलआईसी
कर्मियों ने किया प्रदर्शन

■सितारगंज में बीमा कर्मचारी संघ ने सरकार से ‘तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की भर्ती करने तथा
ऑल इंडिया इंसोरेंस ईम्पलाइज यूनियन को
मान्यता देने की मांग को लेकर एक घंटे का कार्य बहिष्कार

■सितारगंज। बीमा कर्मचारी संघ हल्द्वानी
डिवीजन के कर्मचारियों ने गुरुवार को सरकार से तृतीय व चतुर्थ श्रेणी की भर्ती करने और ऑल इंडिया इंशयोरेंस
इम्पलाइज यूनियन को मान्यता देने की मांग को लेकर एक घंटे का कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। ऑल इंडिया इंश्योरेंस इम्पलाइज यूनियन के आह्वान पर
गुरुवार को स्थानीय बीमा कर्मियों ने मांगों को लेकर
दोपहर साढ़े बारह से डेढ़ बजे तक कार्य बहिष्कार कर बीमा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। बीमा कर्मियों ने सरकार से उनकी मांगों का समाधान करने की मांग की। इस दौरान संजय शाह,पान सिंह,गणेश जोशी, सचिन,पी0पी0उपाध्यय, विवेक बृजवासी,महेश गंगवार,भगवांन सिंह, कलवाती,जमुना प्रसाद, राजकुमार, राजकुमार सिंह आदि शामिल हैं!

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page