सहरानीय कार्य-रक्तदान शिविर में शिविर में 32 लोगों ने किया रक्तदान

■रक्तदान शिविर में शिविर में 32 लोगों ने किया रक्तदान

■ सितारगंज। श्री गुरुद्वारा सिंह सभा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह ने किया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष दलबीर सिंह बल, महासचिव गुरप्रीत सिंह दओल. कोषाध्यक्ष सुखबीर सिंह बेदी, मुख्य ग्रंथी बाबा गुरदेव सिंह, बाबा गुरमुख सिंह, सेवादार बलविंदर सिंह की उपस्थिति में हल्द्वानी से आई सिटी ब्लड सेंटर की टीम ने रक्त संचय किया।

रक्तदान समिति सितारगंज एवं खाद संगठन सितारगंज ने सहयोग किया। खाद संगठन की कंपनी जिओ लाइफ फाउंडेशन ने भी अपना योगदान दिया। यहां सिटी ब्लड सेंटर के इंचार्ज संजय गोस्वामी, नितिन पांडे, प्रकाश सिंह मेहता, दीपक भट्ट रहे। 32 यूनिट रक्त संचय किया गया। कार्यक्रम में राजीव गुप्ता, रोहित बिष्ट, नौनिहाल सिंह, राजेश मित्तल, दया तिवारी,मुकुल त्रिपाठी, पवन अग्रवाल, सोनू माटा, अशोक गौतम, विकास मित्तल, दानवीर सिंह, अंकुर चौधरी आदि उपस्थित रहे।

इस दौरान कार्यक्रम मे नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह का व वरिष्ठ पत्रकार पत्रकार नारायण सिंह रावत को उत्तराखंड सरकार से पत्रकार मान्यता मिलने पर स्वागत और सम्मानित किया गया।









