जेल से फरार सजायाफ़्त,उम्रकैदी को राजस्थान से किया गिरफ्तार,लम्बे समय से जेल से फरार

■जेल से फरार सजायाफ्त,उम्रकैदी को राजस्थान से किया गिरफ्तार,लम्बे समय से जेल से फरार
■50 हजार का ईनामी सजायाफ्ता कैदी को पुलिस व एसटीएफ ने थाना देचु जनपद फलौदी
राजस्थान से गिरफ्तार किया है।

■सितारगज। लम्बे समय से जेल से फरार 50 हजार के इनामी सजायाफ्ता कैदी को पुलिस और एसटीएफ ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है।
सजायाफ्ता कैदी सितारगंज सें्रल जेल में था। 17 अगस्त 2023 को फरार हो गया था। सिद्धदोष बन्दी 65 वर्षीय जरनैल सिंह पुत्र बंजारा सिंह निवासी ग्राम बिचई थाना नानकमत्ता को 1995 में हत्या के मामले में द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नैनीताल की अदालत ने दोषी करार दिया था। 23 फरवरी 2022 को उम्र कैद और 2000/ रुपये के जुर्माने से दंडित किया
था। जरनैल सिंह 17 अगस्त 2023 को जेल से फरार हो गया था। जेल अधीक्षक अनुराग मलिक की तहरीर पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गयी थी।स्थानों पर दबिश देरही थी। एसएसपी ने आरोपी पर 25 हजार का ईनाम घोषित किया था। बाद में डीआईजी ने ईनाम राशि बढ़ाकर 50 हजार कर दी थी। छह फरवरी को जरनैल सिंह की गिरप्तारी के लिए कोतवाली पुलिस और एसटीएफ रवाना हुई। जरनैल सिंह को सात फरवरी की रात्रि 10
बजे थाना देचु जिला फलौदी राजस्थान से गिरप्तार किया गया है। पुलिस ने अपर जिला मजि्ट्रेट जोधपुर से 48 घंटे का ट्रंजिट रिमाण्ड लेकर थाने में दाखिल किया है। टीम में एसटीएफ प्रभारी एमपी सिंह,सिडकुल चौकी इंचार्ज दीपक कौशिक, एसटीएफ के एसआई कृष्ण गोपाल मठपाल, एसटीएफ के किशोर कुमार,सुर्द्र्कनवाल, मोहित शर्मा, अमित जोशी,राजेन्द्रगिरी गोस्वामी व सर्विलांस के कृष्ण चन्द्र शामिल हैं!









