रेकिट बैंकाइजर कंपनी ने 296 मेधावी विद्यार्थियों बाटी छात्रवृत्ति

रेकिट बैंकाइजर कंपनी ने 296 मेधावी विद्यार्थियों बाटी छात्रवृत्ति

■रेकिट बैंकाइजर कंपनी ने 296 मेधावी विद्यार्थियों बाटी छात्रवृत्ति


■सितारगंज। जीआइसी-जीजीआईसी शक्तिफार्म व सितारगंज के 296 मेधावी छात्र-छात्राओं को पढ़ाई
का खर्च रैकिट बैंकाइजर उठाएगी।
इसके लिए कंपनी ने चयनित बच्चों को ज्ञान ज्योंति वार्षिक 2024-2025 छात्रवृत्ति दी है।
जीजीआईसीं परिसर में आयाजित समारोह में शुक्रवार को मुख्य अतिथि सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी ने मेधावी विद्याथियों को छात्रवृती प्रदान की। ज्ञान ज्योति वार्षिक
स्कालरशिप कक्षा 10 व 11 के 296 छात्र-छात्राओ को दी गई। छात्रवृत्ति में विद्यार्थियों की वार्षिक फीस के साथ शिक्षण सामग्री भी कवर होगी। सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि रेकिट बैंकाइजर
का मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने का कार्य सराहनीय है।

आरबी इडिया के कंपनी हेड जेपी सिंह ने कहा कि 15 वर्षो से ज्ञान ज्योति छात्रवृत्ति दी जा रही है। संस्था प्रतिभा की पहचान कर अच्छी शिक्षा, कैरियर और जीवन
को आकार देने का प्रयास करती है।
एचआर हेड रोहित वर्मा ने कहा कि वर्ष 2010 में सितारगंज-शक्तिफार्म क्षेत्र के प्रतिभावान छात्रों के लिए छात्रवृत्ति शुरूआत की गईं थी। स्कालरशिप के जरिए आरबीं इंडिया बच्चो के वार्षिक शिक्षण शुल्क की जिम्मेदारी लेता है। समारोह में राजप्रीत कौर, प्रधानाचार्य अर्चना पाठक समेत सभी शिक्षक मौजद थे। कार्यक्रम का संचालन रमाकांत कोशिक ने किया।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page