नानकमत्ता में महिला को बंधक,बनाकर लाखों के जेवरात लूटे

■नानकमत्ता में महिला को बंधक,बनाकर लाखों के जेवरात लूटे
■नानकमत्ता के वार्ड तीन में शनिवार को तीन बदमाशों ने एक घर में घुसकर महिला को
बंधक बना लिया और करीब 20 तोला सोने के जेवर लूट लिए।
■नानकमत्ता नानकमत्ता के वार्ड तीन में
शनिवार शाम तीन बदमाशों ने एक घर में घुसकर महिला को बंधक बनाकर करीब 20 तोला सोने के जेवर लूट लिए सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए चेकिंग अभियान चलाया। नगर के वार्ड तीन में बालाजी मंदिर अगला के पास स्वास्थ्य विभाग से सुपरवाइजर पद से लेखक सेवानिवृत्त रईस अहमद और एएनएम पद से सेवानिवृत्त उनकी पत्नी शाहीन जमाल रहती हैं शनिवार शाम रईस अहमद साइकिल से बाजार गए बाजार जाने के कुछ देर बाद करीब 4.30 बजे तीन बदमाश उनके घर में घुस आए। दरवाजा खुला था। बदमाशों ने शाहीन को बंधक बनाकर घर की अलमारी से करीब 20 तोला सोने के जेवर और मोबाइल आदि लूटकर फरार हो गए। शाहीन ने किसी तरह खिसकते हुए गेट तक पहुंचकर शोर मचाया। पड़ोसी शोर सुन अगला मौके पर पहुंचे। शाहीन के हाथ पैरों में बंधे कपड़े लेख खोलकर बंधनमुक्त किया। रईस अहमद और पुलिस को लूट की सूचना दी। एसओ उमेश कुमार पुलिस बल साथ मौके पर पहुंचे शाहीन से जानकारी लेकर
के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तीनों बदमाश पैदल आते और वापस लौटते दिख रहे हैं। गली में उनके मुं खुले दिख रहे हैं। शाहीन ने पुलिस को बताया शाहीन ने पुलिस को बताया कि बदमाशों के हाथों ें ुरी थीं। मुंह पर कपड़ा लपेटा था। बदमाशों ने घर में घुसते ही उन्हेंबांध दिया था। दंपति की पुत्री देहरादून में पढ़ रही है। एसओ उमेश कुमार ने बताया कि पुलिस की टीमें जांच में जुटी हैं। तहरीर
मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।









