अध्यक्ष पद प्रत्याशी सुखदेव सिंह को लड्डूओं से तौला

अध्यक्ष पद प्रत्याशी सुखदेव सिंह को लड्डूओं से तौला

■अध्यक्ष पद भाजापा प्रत्याशी सुखदेव सिंह को वार्ड नं0-1 वासियों ने लड्डूओं से तौला

■सितारगंज। रविवार को चिन्ती मझरा में भाजपा के नगरपालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुखदेव सिंह का भव्य स्वागत किया गया। उनको वार्डवासियों लड्डुओं से तौलकर समर्थन का भरोसा दिया।

◆चित्र परिचय-सौरभ सिंघल”टिन्नू(राईस मील एसोसिएशन अध्य्क्ष)

इधर राइस मील एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरभ सिंघल”टिन्नू” ने कहा कि भाजपा ही एक ऎसी पार्टी है जो सभी का ध्यान रखती है। भाजपा ने व्यापारी वर्ग का हमेशा ख्याल रखा। भाजपा के नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुखदेव सिंह ने एसोसिएशन की हर सम्भव मदद का भरोसा दिया।

इस दौरान सुखदेव सिंह ने जनता की समस्याओं को सुनने के साथ-साथ उनके समाधान का आश्वासन भी दिया। उनके साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे, जिन्होंने क्षेत्र में भाजपा के प्रचार को मजबूत किया।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page