राष्ट्रीय खेलों के लिए अनिलदीप सिंह डिप्टी शेफ द मिशन नामित

■राष्ट्रीय खेलों के लिए अनिलदीप सिंह डिप्टी शेफ द मिशन नामित

■सितारगंज। उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए राज्य की ओर से तीन डिप्टी शेफ-डी मिशन नामित किए हैं। जिनके नामांकन पर विचार और नियुक्ति की पुष्टि के लिए जीटीसीसी अध्यक्ष को पत्र भेजा है।
सितारगंज निवासी अनिलदीप सिंह महल को भी इसमे शामिल किया गया है।
एसोसिएशन के महासचिव डॉ. डीके सिंह ने अनुशंसा पत्र में कहा कि अनिलदीप सिंह महल राज्य में खेलों के प्रचार एवं विकास में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं और खेल संघ के पदाधिकारी हैं। साथ ही खेलों की तैयारियों में लगातार सहयोग कर रहे हैं। ये नामांकित पदाधिकारी उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने तथा खेलों के दौरान अपना बहुमूल्य समर्थन व मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए उपयुक्त हैं।
उन्होंने बताया कि डिप्टी शेफ डी मिशन की नियुक्ति से खेलों का संचालन और बेहतर होगा। राज्य के डिप्टी शेफा डी मिशन के तौर पर महेश जोशी को पहले ही नियुक्त किया जा चुका है। उनके सहयोग के लिए तीन डिप्टी शेफ डी मिशन की तैनाती से तैयारियों को अधिवा गति मिलेगी।








