सितारगंज में उत्तरायणी कौतिक का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन।

सितारगंज में उत्तरायणी कौतिक का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन।

■सितारगंज में उत्तरायणी कौतिक का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन।

■कल्पना चौहान व रोहित के गीतों से झूमे लोग।

■सितारगंज:नगर के रामलीला मैदान में सोमवार को तीन दिवसीय उत्तरायणी कौतिक मेले का समापन रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ। तीसरे दिन दिल्ली से आए हुए कलाकारों ने शानदार रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।लोक गीतों में झोड़ा छपेली चांचरी पर स्थानीय लोग जमकर झूमे।


बुधवार को उत्तरांचल विकास समिति के संयोजन में श्री रामलीला मैदान में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंदर सिंह मेहरा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उत्तराखंड की सुप्रसिद्ध गायिका कल्पना चौहान के शानदार गीतों ने पंडाल में बैठे लोगों का मन मोह लिया वही रोहित चौहान के लोकगीतों पर लोग झूमते हुए नजर आए, उत्तरायणी कौतिक मेले में पहाड़ के साथ ही देश की अलग-अलग संस्कृति का संगम भी देखने को मिला। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाएं व उत्तराखंड की लोक संस्कृति में सजे पुरुष झोडा चाचरी में नृत्य करते हुए नजर आए। कलाकारों के द्वारा हम उत्तराखंडी छौ लोकगीत का अभिनय नृत्य आकर्षण का केंद्र रहे। इस दौरान लोक कलाकारों के साथ स्थानीय लोगों ने उत्तराखंड लोकगीतों पर शानदार अभिनय किया। रामलीला मैदान में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा व भाजपा से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुखदेव सिंह का उत्तरांचल सांस्कृतिक विकास समिति के सदस्यों ने स्वागत किया कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने क्षेत्रवासियों को मकर संक्रांति, उत्तरायणी कौतिक की शुभकामनाएं दी इस दौरान उत्तरांचल सांस्कृतिक विकास समिति के अध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष अम्बा दत्त मौनी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट भगवान सिंह भण्डारी, भुवन भट्ट,प्रकाश भट्ट, फकीर सिंह कन्याल, दीपचंद भट्ट, खजान चंद जोशी, जगदीश चंद्र गुरुरानी, धीरेंद्र पन्त,भास्कर सम्मल, बद्री दत्त नगदली,डीके पंतोला, महेश भट्ट, भूवन जोशी, योगेंद्र दत्त बिष्ट,भुवन भट्ट, दीपू जोशी,,हेमंत बोरा,ललित मैनाली,नंदा बल्लभ जोशी,भुवन गडकोटी, सतीश उपाध्याय,आनंद बल्लभ भट्ट,प्रकाश बोरा,,जगदीश गुरुरानी,चंद्रशेखर भट्ट,मदन परिहार, लक्ष्मी दत्त सकलानी, प्रेम राम, प्रेम सिंह गौनिया, गिरीश जोशी,भुवन भट्ट,गिरीश बोरा,बसंत आर्या,शेखर जोशी,नवीन भट्ट निराला, राजेंद्र पंतोला,सुरेश जोशी, मदन परिहार,मुकेश सनवाल,अनिरुद्ध राय, भुवन जोशी, दुर्गा दत्त जोशी, लक्ष्मी दत्त जोशी, नारायण गिरी गोस्वामी, उम्मेद सिंह नेगी, प्रमोद भट्ट, सुरेश भट्ट,भूपेंद्र मटियाली आदि सैकड़ों लोग शामिल रहे।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page