तीन ग्राम स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार

■तीन ग्राम स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार

■सितारगंज। नानकमत्ता पुलिस ने 3 ग्राम स्मैक के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट मुकदमा कर जेल भेज दिया गया है। नानकमत्ता पुलिस टुकड़ी नगला मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इस बीच सूचना मिलेगी एक युवक नशे की तस्करी कर रहा है। इस पर पुलिस टीम ने घेर कर उसे पकड़ लिया। आरोपी की पहचान यशदीप सिंह निवासी ग्राम टुकड़ी के रूप में हुई। उसके पास से 3 ग्राम स्मैक बरामद की गई। उसको पकड़ने वाली टीम में एएसआई कृपाल सिंह, कांस्टेबल धनराज सिंह, शुभम सैनी शामिल रहे।








