युवक ने युवती का बनाया अश्लील वीडियो, मुकदमा दर्ज

■युवक ने युवती का बनाया अश्लील वीडियो, मुकदमा दर्ज

■सितारगंज। एक युवक ने बाथरूम में नहा रही युवती का वीडियो बना लिया। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। यूपी के आजमगढ़ निवासी नकुलिया में रहते हैं। सोमवार को उनकी बेटी बाथरूम में नहा रहा थी। इस दौरान बरेली निवासी राहुल ने उनकी बेटी का मोबाइल से अश्लील वीडियो बना लिया। युवती के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। पुलिस ने राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।एसएसआई विक्रम धामी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अभियोग पंजिकृत कर दिया है युवक तलाश के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है!








