नशे के खिलाफ अभियान चलाएगी एंटी ड्रग कमेटी

नशे के खिलाफ अभियान चलाएगी एंटी ड्रग कमेटी

■नशे के खिलाफ अभियान चलाएगी एंटी ड्रग कमेटी

■नशे के चंगुल में फंसे युवाओं को भी सही राह दिखाएगी कमेटी

■नारायण सिंह रावत

■सितारगंज। प्रदेश को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत सितारगंज में एंटी ड्रग कमेटी का गठन किया गया। यह कमेटी विभिन्न गांव में ना सिर्फ नशे के खिलाफ अभियान चलाएगी ब्लकि नशे में संलिप्त युवकों को नशें से बाहर निकालने में उनकी मदद भी करेगी।
एसपी सिटी डॉ. उत्तम नेगी ने बताया कि सीएम धामी के नशा मुक्त उत्तराखंड बनाने के सपने को पूरा करने के लिए पुलिस लगातार नशा कारोबारी और तस्करों पर कार्यवाही कर रही है। साथ ही, एंटी ड्रग कमेटी का भी गठन किया है। यह कमेटी गांव में काउंसलिंग सत्र का आयोजन कर नशे में संलिप्त युवकों को बाहर निकलने में उनकी मदद करेगी। यह लोगों को नशे के सेवन से समाज और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्परिणामों से अवगत भी कराएगी। वहां रामकुमार, रोहित वर्मा, चंदन सिंह, शिव कुमार, गणेश सिंह राणा, कुंदन सिंह, आवेश यादव आदि उपस्थित थे।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page