90 लाख रूपये की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार

■90 लाख रूपये की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार
■एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स, कुमाऊं यूनिट ने की कार्रवाई
■पकड़े गये नशा तस्कर से करीब 323 ग्राम स्मैक बरामद

■नारायण सिंह रावत
■किच्छा। एएनटीएफ और पुलिस टीम ने बरेली के रहने वाले स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे 325 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। आरोपी बाइक से स्मैक बेचने किच्छा क्षेत्र में आया था।
एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया की एसटीएफ के सीओ अरबी चमोला व प्रभारी निरीक्षक (एंटी नारकोटिक्स) कुमाऊं यूनिट पावन स्वरुप के नेतृत्व में मंगलवार शाम को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स व थाना किच्छा पुलिस ने दरऊ रोड पर मोक्ष द्वार पुराना ईंट भट्टा के सामने से एक व्यक्ति हामीद रजा पुत्र अहमद रजा निवासी वीर सावरकर नगर, ढेला पीर थाना इज्जतनगर बरेली उत्तर प्रदेश को 323 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ आरोपी ने बताया कि बरामद की गई स्मैक को वह उत्तर प्रदेश के बरेली से लेकर आया था। जिसको आज रुद्रपुर में बेचने जा रहा था। पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है जिन पर अलग से कार्रवाई की जाएगी। आरोपी दो साल से बरेली, मीरगंज से स्मैक लाकर रुद्रपुर, सितारगंज, किच्छा छेत्र में अपने फिक्स एजेंटो को सप्लाई कर रहा था।
एएनटीएफ टीम
निरीक्षक पावन स्वरुप, उप निरीक्षक विपिन चंद्र जोशी, उप निरीक्षक विनोद चंद्र जोशी,
एएसआई जगवीर शरण, आरक्षी वीरेंद्र चौहान, आरक्षी इसरार अहमद
थाना किच्छा पुलिस टीम
उप निरीक्षक दीवान सिंह बिष्ट, आरक्षी उमेश सिंह, आरक्षी उम्मेद गिरी








