ग्रामीण क्षेत्रों में भी सिलाई केंद्र होंगे संचालित – मित्तल

ग्रामीण क्षेत्रों में भी सिलाई केंद्र होंगे संचालित – मित्तल

■ग्रामीण क्षेत्रों में भी सिलाई केंद्र होंगे संचालित – मित्तल

■विश्वकर्मा जयंती पर की पूजा अर्चना
■ग्रामीण क्षेत्र के लिए दी सिलाई मशीन

■नारायण सिंह रावत

■सितारगंज:-आई वी डी सेंटर सितारगंज में भगवान विश्वकर्मा जयंती पर सर्वप्रथम उनके चित्र सम्मुख पुष्प अर्पित कर मां गायत्री मंत्र व ओम का उच्चारण किया गया और सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। सेंटर की महिला कार्यकर्ताओं व प्रशिक्षण ले रही बालिकाओं ने मेंहदी रचे हाथ का आयोजन किया गया व उत्कृष्ठ मेंहदी लगे हाथ की महिलाओं को सम्मानित किया गया। संरक्षक महेश मित्तल ने बताया कि सेंटर द्वारा एकल ग्रामोथान फाउंडेशन के अंतर्गत ग्राम साधुनगर की अनीता राणा व ग्राम भगौरी की नीतू राणा को सिलाई मशीन दी गई,ताकि उनके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में लघु सिलाई प्रशिक्षण केंद्र द्वारा जरूरतमंदों को निशुल्क प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार से जोड़ा जा सकें।इस अवसर पर संरक्षक महेश मित्तल,संभाग सचिव लाल सिंह दायमा,अध्यक्ष जगवीर सिंह चौधरी,सचिव संगीता जोशी,मुन्नी पांडे,
कोषाध्यक्ष सुलोचना रावत,गीता गडकोटी,अनीता राणा,नीतू राणा,सीता राणा,कंप्यूटर ट्रेनर अंकुर पाल, फील्ड कॉर्डिनेटर सत्येंद्र राणा,अजय भगत आदि उपस्थित थे!

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page