निजी माइनिंग फ्लाइंग टीम ने जबरन डंपर को रोककर काटा चालान, वाहन स्वामी ने एसडीएम से की शिकायत, कार्रवाई की मांग

■निजी माइनिंग फ्लाइंग टीम ने जबरन डंपर को रोककर काटा चालान, वाहन स्वामी ने एसडीएम से की शिकायत, कार्रवाई की मांग

■नारायण सिंह रावत
■ सितारगंज। एक डंपर को रोककर निजी मीनिंग फ्लाइंग टीम ने चालान काट दिया। वाहन स्वामी का आरोप है कि डंपर को जबरन पहले टीम ने रॉक उसके बाद समय खत्म होने पर 62950 का चालान काट दिया। वाहन स्वामी ने मामले की शिकायत एसडीएम से कर कार्रवाई की मांग की है। सितारगंज के ग्राम सिसौना निवासी गिरीश तिवारी ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया है कि उनको एलएससी स्टोन क्रशर से रेत के लिए आर्डर मिला है। मंगलवार रात उनका डंपर हल्द्वानी के एलएससी स्टोन क्रशर से रेत लेकर व्यापारी के घर गिराने जा रहा था। इस बीच व्यापारी ने रेत सुबह लेकर आने की बात कही। चालक ने चोरगलिया पोस्ट पर वाहन चेक कराया और अपने घर वमनपुरी खड़ा कर सो गया। सुबह 5:30 बजे वह डंपर लेकर व्यापारी के घर जा रहा था। वमनपुरी चेक पोस्ट के बाद उसके वाहन को निजी मार्श नेग की फ़्लाइंग ने रोक लिया। साथ ही समय बीतने तक वाहन को जबरन खड़ा रखा। इसके बाद समय बीतने पर वाहन का 62950 का चालान काट दिया। वाहन स्वामी ने एसडीएम से चेक पोस्ट आदि की सीसीटीवी फुटेज की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।








