10 महिलाओं की गोदभराई और छह बच्चों का किया अन्नप्राशन

■10 महिलाओं की गोदभराई और छह बच्चों का किया अन्नप्राशन

■नारायण सिंह रावत
■ सितारगंज। पोषण माह के तहत सितारगंज परियोजना के क्षेत्र 4 में पोषण मेले का अयोजन किया गया। इसमें 10 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई, 6 बच्चों का अन्नप्राशन्न व पोष्टिक आहार का प्रदर्शन किया गया। मेले में बाल विकास परियोजना अधिकारी ने पोषण माह के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी के साथ ही विभागीय योजनाओं के बारे में प्रचार प्रसार भी किया। मेले में मुख्य अतिथि पूर्व सभासद ऊषा देवी व रहमत हुसैन उपस्थित रहे। इसके साथ ही समस्त बाल विकास परियोजना का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।








