डॉ0 रेखा ठाकुर पटना में अंतरराष्ट्रीय प्रतिभा से सम्मानित     

डॉ0 रेखा ठाकुर पटना में अंतरराष्ट्रीय प्रतिभा से सम्मानित     

■डॉ0 रेखा ठाकुर पटना में अंतरराष्ट्रीय प्रतिभा से सम्मानित     

■नारायण सिंह रावत

■ सितारगंज। राधा कृष्ण संस्था की डायरेक्टर डॉक्टर रेखा ठाकुर को समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए पटना बिहार में आयोजित मेडिकल एसोसिएशन हॉल पटना में भव्य समारोह में बिहार के पूर्व सांसद रामकृपाल यादव ने अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान से नवाजा I इस सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित व्यक्तियों की उपस्थिति रहीं I रेखा कौशल विकास रोजगार परक शिक्षा के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है, वह गांव-गांव जाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का कार्य कर रही हैं I ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को शिक्षण के प्रति जागरूक करने में भी अहम भूमिका को निभा रही हैं। उनकी इस उपलब्धि के लिए डॉ रेखा को अंतरराष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया है I बिहार के कई क्षेत्रों में उनकी टीम कार्य कर रही है। डॉ. रेखा ने कहा यह सम्मान केवल मेरा नहीं है, बल्कि उन सभी लोगों का है जिन्होंने मुझे इस कार्य में सहयोग किया है। डॉ. रेखा ने क्षेत्र में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में भी भाग लिया एवं उन्हें यहां एक शिक्षक के रूप में सम्मानित किया गया।

समारोह  में सितारगंज विधायक प्रतिनिधि उमाशंकर दुबे,  हज कमेटी के अध्यक्ष खतीब अहमद, भाजपा के जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, मंडल अध्यक्ष आदेश चौहान, राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रविन्द्र पाठक, कार्यक्रम आयोजक रवि रस्तोगी, कस्तूरबा गांधी से ललिता कोहली आदि उपस्थित रहे।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page