पीसीएस परीक्षा में छाए एसएम पब्लिक स्कूल के तीन पूर्व छात्र

■पीसीएस परीक्षा में छाए एसएम पब्लिक स्कूल के तीन पूर्व छात्र

●चित्र परिचय-आशीष जोशी

●चित्र परिचय-अभिनव गहतोड़ी

●चित्र परिचय-माधवी भट्ट
■नारायण सिंह रावत
■सितारगंज। एसएम पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र रह चुके आशीष जोशी ने पीसीएस परीक्षा में प्रथम रैंक हासिल कर स्कूल व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। इससे पूर्व आशीष जोशी पीसीएस परीक्षा पास कर नायब तहसीलदार पद पर चयन होकर चमोली जिले के जोशीमठ तहसील में कार्यरत थे। साथ ही अभिनव गहतोड़ी खाद्य आपूर्ति निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। अब पुनः पीसीएस परीक्षा पास कर आशीष जोशी कार्मिक विभाग में डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित हुए हैं। अभिनव गहतोड़ी का सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) के पद पर चयन हुआ है। स्कूल प्रबंधक भुवन चंद्र भट्ट की भतीजी छोटे भाई हरिचंद्र भट्ट की बेटी माधवी भट्ट को उद्योग एवं प्रबंध विभाग में सहायक निदेशक का पद मिला हैं। स्कूल के पूर्व छात्रों की सफलता पर प्रबंधक भुवन चंद्र भट्ट ने शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।









