सहरानीय-उत्तम तिवारी ने टीईडीएक्स टॉक में मचाया धमाल, बने सर्वश्रेष्ठ वक्ता

सहरानीय-उत्तम तिवारी ने टीईडीएक्स टॉक में मचाया धमाल, बने सर्वश्रेष्ठ वक्ता

■उत्तम तिवारी ने टीईडीएक्स टॉक में मचाया धमाल, बने सर्वश्रेष्ठ वक्ता

■नारायण सिंह रावत

■सितारगंज। सितारगंज में पले-बढ़े उत्तम तिवारी ने 21 जून टीईडीएक्स टॉक में अपने अद्भुत प्रदर्शन से सबको चौंका दिया है। जामनगर, गुजरात में आयोजित इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में उत्तम ने ऐसा भाषण दिया कि सब उनकी तारीफ करने लगे। उत्तम को सर्वश्रेष्ठ वक्ता के खिताब से नवाजा गया।

उत्तम ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां अनीता तिवारी को दिया, जो एक सरकारी शिक्षिका हैं और जिन्होंने अकेले अपने बेटे की परवरिश की है। उत्तम बचपन से ही मेधावी रहे हैं और उन्होंने अपनी 10वीं और 12वीं की कक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए हैं।

उत्तम का पालन-पोषण सितारगंज में उनके मामा, मामी और नानी के घर में हुआ। वर्तमान में वह डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान, टनकपुर में कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग कर रहे हैं। साथ ही, ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से छात्रों को जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराते हैं।

उत्तम, उधम सिंह नगर के पहले ऐसे वक्ता हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाई है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page