एसडीएम कार्यालय में प्रेमी युगल ने रचाई शादी,तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स रही तैनात

एसडीएम कार्यालय में प्रेमी युगल ने रचाई शादी,तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स रही तैनात

एसडीएम कार्यालय में प्रेमी युगल ने रचाई शादी

तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स रहे तैनात

■जोड़े ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत किया था आवेदन

■सितारगंज। एसडीएम कार्यालय में नानकमत्ता क्षेत्र के अंतर धार्मिक प्रेमी जोड़े ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी की। प्रेमी जोड़े ने कुछ महीने पहले तहसील में शादी के लिए आवेदन किया था। तनाव को देखते हुए यहां भारी फोर्स तैनात की गई थी।

नानकमत्ता क्षेत्र के सिख समाज से ताल्लुक रखने वाले युवक और मुस्लिम समुदाय से आने वाली युवती में कुछ समय से प्रेम संबंध था। दोनों एक दूसरे से शादी भी करना चाहते थे। हालांकि दोनों अलग-अलग समुदाय से थे इसलिए परिवार वाले राजी नहीं थे। इसके बाद दोनों ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी करने का निर्णय लिया। युवक और यूवती ने एसडीएम कार्यालय में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी के लिए आवेदन किया था। इसके बाद एसडीएम ने संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर आपत्ति मांगी थी। आपत्ति नहीं आने पर दोनों की शादी को हरी झंडी मिल गई। शुक्रवार को दोनों एसडीएम कार्यालय में शादी करने पहुंचे तो युवती के पिता ने यह कहकर आपत्ति लगाई कि इससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है। इसके अलावा आपत्ति भी निर्धारित नियमों के अनुसार नहीं थी। इस पर एसडीएम में आपत्ति खारिज करते हुए शादी को मंजूरी दे दी। इसके बाद प्रेमी जोड़े में शादी रचा ली। तनाव को देखते हुए एसडीएम कार्यालय में पुलिस फोर्स तैनात रहा।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page