किसानों को दी गई नैनो यूरिया और डीएपी के बारे के जानकारी

●किसानों को दी गई नैनो यूरिया और डीएपी के बारे के जानकारी

■नारायण सिंह रावत
■सितारगंज। इफको रुद्रपुर की ओर से “नमो ड्रोन दीदी कृषक गोष्ठी” का आयोजन इफको प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र, सितारगंज में कराया गया। इफको क्षेत्र अधिकारी ऋषभ शाह ने सभी किसानों को इफको के नवीनतम उत्पाद नैनो यूरिया प्लस, नैनो डीएपी एवं सागरिका के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार किसान ड्रोन के माध्यम से कम लागत एवं समय में नैनो उर्वरकों का छिड़काव कर अपनी फसल उपज को बढ़ा सकते हैं। किसानों से वार्तालाप करते हुए किसानों को “इफको सहकार उदय” मोबाइल एप्लीकेशन के बारे में बताया गया। इसके माध्यम से किसान बंधु अपने खेतों में छिड़काव हेतु ड्रोन स्प्रेयर के लिए आग्रह कर सकते हैं। किसानों को ज्यादा से ज्यादा ड्रोन के माध्यम से नैनो उर्वरकों के छिड़काव के लिए सलाह दी गई।

नमो ड्रोन दीदी कमलजीत कौर द्वारा किसानों को बताया गया कि किस प्रकार उन्होंने ड्रोन प्रशिक्षण प्राप्त कर सितारगंज एवं खटीमा क्षेत्र में गेहूं एवं धान के खेतों पर ड्रोन के माध्यम से छिड़काव किया और ड्रोन के माध्यम से 10 लीटर घोल 5 से 7 मिनट में ही एक एकड़ के क्षेत्रफल में छिड़काव किया जा सकता है के बारे में चर्चा की । कीट एवं कवक बंधन के बारे में इफको एमसी के पुनीत कुमार द्वारा किसानों से विस्तृत चर्चा की। गोष्ठी में लगभग 50 किसानों द्वारा प्रतिभाग किया गया।








