सिविल न्यायालय परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान।

●सिविल न्यायालय परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान।

■सितारगंज।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सिविल न्यायालय परिसर सितारगंज में सिविल जज रुचिका नरूला के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया एवं न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया।
बुधवार को सिविल न्यायालय परिसर में जिला जज उधम सिंह नगर के आदेशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर न्यायालय परिसर की साफ सफाई की गई। इस अवसर पर न्यायिक कर्मचारी एवं अधिवक्ता गणों द्वारा पधारोपण किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष दयानंद सिंह, सचिव महेंद्र चौधरी, फहीम अहमद पटौदी, राजकुमार विश्वास, राजेंद्र कुमार, भगवंत सिंह, पवन राना, शक्ति प्रताप सिंह, राहुल भारद्वाज, अफसर अली, राजवंत, एस के सिंह, रवि सागर, रमेश प्रभाकर, प्रकाश ढाली, रवि सक्सेना, प्रिया जीत राय, फरमान अहमद, मनोरमा गुप्ता, अमित रस्तोगी, आरजू अहमद, पुरुषोत्तम, रामदुलारे चौहान, बबीता जोशी, चंद्र सिंह मेहरा, अरुण कुमार, सुरेश नेगी, भरत सिंह, राजेश, पूरन चंद्र पांडे, दिनेश आदि लोग उपस्थित रहे।








