किराना की दुकान में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

किराना की दुकान में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

●किराना की दुकान में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

■नारायण सिंह रावत

■सितारगंज। किराना की दुकान में चोरी करने के आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से ₹9000 नकद और सब्बल बरामद किया गया है।पर सन्नी गर्ग पुत्र श्री मोहन लाल गर्ग निवासी पुराना गला मंडी किच्छा रोड़ सितारगंज थाना सितारगंज पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 26 मई को अज्ञात चोरों ने दुकान दुर्गा किराना स्टोर के शटर का ताला तोडकर गल्ले से 10 हजार रुपये चोरी कर लिए हैं! मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास के लगभग 100-150 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की। सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त जानकारी व हुलिये के आधार पर तस्लीम पुत्र शब्बीर निवासी ग्राम पण्डरी थाना सितारगंज को गिरफ्तार कर दुकान के गल्ले से चोरी के 9000/-रुपये व वादी का आधार कार्ड बरामद किया गया।पूछताछ में उसने स्मैक के नशे का आदी होना तथा रात में सब्बल से दुर्गा किराना स्टोर के शटर का ताला तोड़कर चोरी की बात स्वीकार की। कुछ पैसे स्मैक खरीदने में खर्च करने की बात बताई।टीम में अ0उ0नि0 प्रकाश चन्द्र जोशी व कांस्टेबल चन्द्र प्रकाश शामिल रहे।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page