हल्दी उबटन व मेहंदी से सजी राधा रानी,आज निकलेगी ठाकुर जी की भव्य बारात

●हल्दी उबटन व मेहंदी से सजी राधा रानी
●विधिवत पूर्ण रीतिरिवाज से हुई सगाई की रश्म
●आज निकलेगी ठाकुर जी की भव्य बारात
●भजन संध्या में झूमे भक्त

■नारायण सिंह रावत
■सितारगंज:- श्री राधा कृष्ण भागवत मण्डल के तत्वाधान में श्री सनातन धर्म मंदिर में विधिवत ठाकुर जी जी सगाई की रश्म को निभाया गया। वर पक्ष वरिष्ठ समाजसेवी विशन स्वरुप जिंदल ने परिवार कुटुंब सहित ठाकुर जी को व वधु पक्ष वरिष्ठ उद्योगपति शिवकुमार मित्तल ने परिवार कुटुंब सहित राधा रानी की संगीतमई सगाई को बहुत धूमधाम के साथ पूर्ण रीती रिवाज़ से निभाया। पुरे मंदिर परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया व मंदिर परिसर में सुबह ही कृष्ण जी व राधा रानी को हल्दी उबटन लगाया गया व शाम को मेहंदी लगाई गई तत्पश्चात वृन्दावन से आये भजन गायक भावेश कृष्ण ने अपनी गायक मण्डली के साथ संगीतमई शाम की शुरुआत राधा कृष्ण के मधुर भजनों के साथ की। गायक भावेश कृष्ण के मुखारविन्द से श्रीकृष्ण राधा राधा व कान्हा बोले मईया से मेरो ब्याह करा दे व आओ सखी मोहे मेहंदी लगा दो व आज बृज में होली मेरे रसिया
आदि भजनों की अमृतवर्षा में भक्तजन झूम उठे।भजन संध्या में अग्रवाल महासभा के जिलाध्यक्ष महेश मित्तल, गौशाला कोषाध्यक्ष संदीप बंसल, विनय गर्ग, विनय मित्तल,मनीष मित्तल,गौरव सक्सेना, संजय मित्तल,गौरव गोयल,अंकुर गुप्ता, पियूष गर्ग,
पंकज जिंदल,राजेश जिंदल,
मोहित जिंदल,संजय जिंदल,डब्बू बिंदल,अनिल सिंघल, दीपक गोल्डी,पवन मित्तल,मनोज गर्ग
विकास मित्तल,मयंक मित्तल, मनोज सिंघल,सन्नी गर्ग,बज्जी गर्ग,रमेश गोयल,भीमसेन गर्ग
अजय गुप्ता,अतुल जिंदल,
संगीता मित्तल,मानसी गर्ग,
मोनिका गर्ग,शालिनी बंसल,
अलका जिंदल आदि उपस्थित रहे!








