तहसील दिवस पर पहला फरियादी बना पटवारी,

●तहसील दिवस पर पहला फरियादी बना पटवारी,
●दर्ज कराई बिजली की विभाग की शिकायत

■नारायण सिंह रावत
■सितारगंज में तहसील दिवस पर बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादी, एसडीएम ने सुनीं समस्याएं
सितारगंज। मंगलवार को तहसील दिवस पर उपजिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान 33 फरियादियों ने एसडीएम को शिकायती पत्र दिए। तहसील दिवस पर पहले फरियादी हल्का लेखपाल अंगद रहे। उन्होंने बिजली से संबंधित समस्या दर्ज कराई।अंगद ने बताया कि दड़हा गांव में बिजली की समस्या है जिसको शिकायत के बाद भी विभाग सही नहीं कर रहा है। इसके अलावा अन्य लोगों ने भी 32 समस्याएं रखीं। तहसीलदार पूजा शर्मा ने बताया कि सभी समस्याओं को उनसे जुड़े विभागों को भेज दिया गया है। साथ ही समस्याओं को जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को तहसील दिवस पर फरियादियों की समस्याएं सुनने के लिए जिलाधिकारी को आना था लेकिन उनका कार्यक्रम किसी कारण रद्द हो गया। एसडीएम ने सभी की समस्या सुनी।इस मौके पर नयाब तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी, कुँवर सिंह सामन्त,मंडी सचिव विनोद चन्द्र पलड़िया, सप्लाई इंस्पेक्टर के0के0 बिष्ट, सिचाई विभाग एसडीओ डीसी पन्त,जल संस्थान जेई उज्वल चौधरी, पटवारी अमित सक्सेना,शेखर आर्य,राम अवतार,भूपेंद्र बिष्ट, आकांशा जोशी,राजीव दुबे,दीपक कुमार,दीपक महर,भाजपा नेत्री सुमन राय,सुरेश जेन ,मनीष मित्तल,व कांग्रेसी नेता सैयद वसीम मिया आदि उपस्थित रहे!








