ससुर पर नौ साल की पोती से छेड़खानी का आरोप

●ससुर पर नौ साल की पोती से छेड़खानी का आरोप
■नारायण सिंह रावत
■सितारगंज। एक महिला ने ससुर पर नौ साल की बेटी से छेड़खानी का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक महिला की ससुराल पोलीगंज में है । आरोप है कि ससुर और सास के उत्पीड़न व गलत कृत्यों से परेशान होकर प्रार्थिनी व उसके पति व पुत्री सितारगंज इनसे अलग रह रहे हैं। ससुर अक्सर उसके घर पर आता है। वह 5-6 दिन पूर्व मेरे कमरे पर आया था। उसकी 9 साल की पुत्री घर पर थी और मैं अपने काम पर चली गई। ससुर मेरी पुत्री को अपनी कार में बैठा कर खाने का सामान दिलाने के बहाने ले गया और इसने कार में मेरी पुत्री के साथ गलत हरकते की। जब मैं घर पर आई तो मेरी पुत्री ने सारी बातें बताई। मैने अपने ससुर से कहा तो हमारी कहा सुनी हुई और ससुर धमकी देते हुए चला गया। वह अपनी पिस्टल दिखा कर कहने लगा देख ले मेरे पास हथियार है। मैं कुछ भी कर सकता हूँ। ससुर आए दिन मारपीट करता है और यह मेरे पति के नाम पंजीकृत कार को चला रहा है। आए दिन धमकी दे रहा है कि अब की बार सितारगंज आया तो तुम लोगों को नहीं छोड़ूंगा।










