हत्या के प्रयास और डकैती में फरार बदमाश गिरफ्तार , तलवार, तमंचा और बिना नंबर की कार बरामद

हत्या के प्रयास और डकैती में फरार बदमाश गिरफ्तार ,  तलवार, तमंचा और बिना नंबर की कार बरामद

●हत्या के प्रयास और डकैती में फरार बदमाश गिरफ्तार

■नारायण सिंह रावत

■सितारगंज। डकैती और हत्या के प्रयास के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तमंचा, तलवार और बिना नंबर की कार बरामद की गई है। अन्य बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम और एसओजी दबिश दे रही है । पुलिस अधीक्षक मनोज कात्याल ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि जयदीप सिंह निवासी ग्राम ईश्वरपुर थाना शीशगढ़, बरेली ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका भाई मनदीप सिंह स्कूटी से किच्छा से अपने रिश्तेदार के घर आमखेड़ा थाना सितारगंज जा रहे थे। रास्ते में कंठगरी मोड़ पर गगनदीप सिंह रतनपुरिया पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी रतनपुरा किच्छा ने साथी ऐशवीर सिंह पुत्र शमशेर सिंह निवासी मनकरा थाना बहेड़ी, बॉबी पुत्र निर्मल निवासी ग्राम फरदिया मनकरा, विपिन पुत्र अतर सिंह निवासी किच्छा एवं लवप्रीत सिंह उर्फ लब्बू निवासी हल्दूवा एवं तीन अन्य व्यक्तियों के साथ दो वाहन कार में 03 अन्य लोग आए। इनमें एक वाहन स्विफ्ट को लवप्रीत सिंह उर्फ लब्बू चलाकर ला रहे आरोपियों ने भाई की स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसका भाई नीचे गिर गया। उक्त सभी लोगों तमन्चें, तलवारें व लाठी-डण्डे लेकर आकर भाई मनदीप सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया। गगनदीप सिंह ने तमन्चा से भाई पर फायर किया। आरोपियों ने भाई पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। बेहोश हो जाने पर उसके गले से सोने की चेन भी छीन ले गए। पुलिस ने गगनरतन सिंह रतनपुरिया पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी रतनपुरा किच्छा, एशवीर सिंह पुत्र शमशेर सिंह निवासी मनकरा थाना बहेडी, बॉबी पुत्र निर्मल निवासी ग्राम फरदिया मनकरा, विपिन पुत्र अतर सिंह निवासी किच्छा, लवप्रीत सिंह उर्फ लब्बू निवासी हल्दूवा व अन्य 3 अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत किया। अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित की गई । गठित टीमों द्वारा नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी गई। राधा स्वामी सत्संग भवन के मुख्य गेट के आगे किच्छा की तरफ से अभियुक्त गगनदीप सिंह उर्फ रतनपुरिया पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी वीरूनगला पो0 दरउ थाना किच्छा और विपिन पुत्र अतर सिंह निवासी वार्ड न0-9 आवास विकास किच्छा थाना किच्छा उधमसिंहनगर को गिरफ्तार कर अभियुक्त गगनदीप सिंह के कब्जे से मजरूब की लूटी गई सोने की चेन का टुकड़ा बरामद किया था। पूछताछ से घटना में अभियुक्तगण जसन लाहौरी निवासी- ग्राम दडहा थाना सितारगंज, मनीष झा निवासी एक्सिस बैंक के समाने किच्छा थाना किच्छा का नाम आया। इस कारण अभियोग में उक्त दोनों का नाम प्रकाश में आया है।
पुलिस ने नामजद लवप्रीत सिंह उर्फ लब्बू निवासी हल्दूवा को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तमंचा, तलवार और बिना नंबर की कार बरामद हुई।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page