नई दिल्ली में डाॅ रेखा ठाकुर को मिला देश रत्न सम्मान

नई दिल्ली में डाॅ रेखा ठाकुर को मिला देश रत्न सम्मान

●नई दिल्ली में डाॅ रेखा ठाकुर को मिला देश रत्न सम्मान

चित्र परिचय-डॉ0 रेखा ठाकुर

■नारायण सिंह रावत

■सितारगंज। नई दिल्ली में स्थित एलटीजी ऑडिटोरियम में भारत युवा एसोसिएशन के द्वारा देश रत्न सम्मान का आयोजन किया गया। डॉ रेखा को समाज में शिक्षा के शिक्षा के द्वारा उत्कर्ष योगदान देने के लिए पूर्व मंत्री जगदंबिका पाल ने देश रत्न सम्मान से सम्मानित किया। इसमें पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री यूपी सतीश द्विवेदी एवं अयोध्या के राम सीरियल के राहुल भी उपस्थित रहे ।


राधा कृष्णा इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट संस्था की टीम लगातार जिले में केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। संस्था की टीम ने योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने का कार्य किया है। वह संबंधित विभागों से भी संपर्क कर रही है। डॉ रेखा संस्था की योजना हुनर है तो रोजगार है ब्यूटीशियन सिलाई एवं सूचना प्रौद्योगिकी का प्रशिक्षण भी महिलाओं को देखकर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही हैं । प्रशिक्षण के उपरांत महिलाओं को स्वरोजगार एवं रोजगार से भी जोड़ने का प्रयास किया जाता है । संस्था की यह योजना भारत के कई और राज्यों में भी लोकप्रिय हो रही है। डॉ रेखा के उद्यमिता विकास को भी बढ़ावा मिल रहा है। जिससे वह क्षेत्र की महिलाओं में अपनी लोकप्रियता बढ़ा रही हैं । उन्हें शिक्षा एवं रोजगार से लोगों को जोड़ने एवं जागरूक करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर कई सम्मान मिल चुके हैं। देश रत्न सम्मान मिलने पर डॉ रेखा को एकदिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया एवं बधाई दी। यह कार्यक्रम जिला उद्योग केंद्र उधम सिंह नगर के चंदन सिंह नेगी सह प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र के द्वारा के द्वारा सितारगंज में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा वर्ग को उद्यमी बनना रहा। इसमें केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना विश्वकर्मा के बारे में भी लोगों को विस्तार सें बताया एवं उनका मार्गदर्शन किया। डॉ रेखा ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया एवं लोगों से अपील की, कि वह ज्यादा से ज्यादा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं के बारे में बताएं जिससे महिलाएं एवं पुरुष स्वावलंबी बन सकें। इस अवसर पर सुलोचना रावत, मीना अरोड़ा, गुरमीत कौर, पूर्व ग्राम प्रधान नयागांव केसर अली, राजू ठाकुर,रजत कुमार, रेखा,शालू, जतिन, निखिल, सीताराम, मधु, कोमल, नरेश मौजूद रहे।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page