एसएम पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू


●एसएम पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
■ नारायण सिंह रावत
■सितारगंज। एसएम पब्लिक स्कूल मैं दो दिवसीय अंतर सदनीय खेल कूद प्रतियोगिता मंगलवार से शुरू हुई। प्रधानाचार्य एमसी तिवारी, उप प्रधानाचार्य टीएस जीना और खेल शिक्षक नरेंद्र राम आर्य ने मां सरस्वती की पूजा कर प्रतियोगिता की शुरुआत की। खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर खेल भावना और मैत्री भाव से खेलने की शपथ दिलाई।

प्रधानाचार्य ने प्रतियोगिता शुरू करने की घोषणा की। विद्यालय के छात्राओं ने पंजाबी डांस एरोबिक्स डांस और कुमाऊनी नृत्य प्रस्तुत किया।










