धनतेरस पर बाजारों में रौनक

धनतेरस पर बाजारों में रौनक

■ नारायण सिंह रावत

■सितारगंज- नगर क्षेत्रों के बाजारों में धनतेरस के मौके पर लोगों में खरीददारी को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। धनतेरस के दिन सितारगंज, नानकमत्ता, व शक्तिफार्म के बर्तन बाजार में खासी चहल-पहल दिखाई दी लोग दूर-दराज से नगर में पहुंचकर यहां बर्तन बाजार में बर्तन की खरीदारी करते हुए दिखाई दिए, व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया कि धनतेरस के दिन बाजार में काफी अच्छी चहल पहल है और लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं वहीं खरीददारों का भी कहना है कि धनतेरस के दिन बर्तन या अन्य सामान खरीदना शुभ माना जाता है लिहाजा वह इस शुभ अवसर पर बाजारों में खरीददारी करने के लिए आए हैं, बाजारों में भारी भीड को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं

कोतवाल भूपेंद्र सिंह ब्रजवाल ने बताया की जगह-जगह पुलिस तैनात की गई है साथ ही सिविल ड्रेस में भी पुलिस तैनात की गई है। गौरतलब है कि दीपावली के मद्देनजर व्यापारी लंबे समय से इस त्यौहार का इंतजार करते हैं ताकि बाजारों में रौनक आए और खरीददारी बढ़ने से बाजार की अर्थव्यवस्था भी मजबूत हो।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page