एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने स्पा सैन्टरों में की ताबड-तोड़ छपेमारी

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने स्पा सैन्टरों में की ताबड-तोड़ छपेमारी

●अनियमितता पाये जाने पर 83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत किए चालान

●13 स्पा सैंन्टरों का संचालन बन्द कराये जाने डी.एम. नैनीताल को भेजी रिपोर्ट।

■ नारायण सिंह रावत

  

■ हल्द्वानी- एस एस पी प्रहलाद नारायण मीणा (IPS), द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक दिए गए दिशा-निर्देश ।

आज शुक्रवार उ0नि0 दीपा भट्ट, प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल के नेतृत्व में मय टीम के द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र के स्पा सेन्टरों मे दबिशे व चैकिंग के दौरान निम्न कार्यवाही की गई। जिसमें अरमान पुत्र रईस मियां रेलवे तिराहा काठगोदाम नैनीताल टूरिस्ट होम गेस्ट हाउस,  तथा हिमांशु पुत्र प्रेमराम निवासी अलंकार होटल केमू स्टेशन हल्द्वानी में चैकिंग की गयी तो उपरोक्त गेस्ट हाउस/होटल में अपूर्ण प्रविष्टि पायी गई कर्मचारियों द्वारा पहचान पत्र एवं सत्यापन सम्बन्धी विवरण प्रस्तुत नहीं किए गए तथा एन्ट्री ग्राहक रजिस्टर में डिटेल कोड अंकित नही की गयी।  जिस कारण उपरोक्त गेस्ट हाउस/होटल में अनियमितता पाये जाने पर 5000-5000 रुपये के 02 नगद चालान किये गये।

पुलिस टीम द्वारा कुल 05 स्पा व 13 होटलों होटलों की चैकिंग की गयी नैनीताल जिले में !इस संबंध संचालित 13 स्पा सैंन्टरों का संचालन बन्द कराये जाने हेतु  जिलाधिकारी नैनीताल के समक्ष रिर्पोट प्रेषित की गयी हैं।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page