कला प्रीतियोगिता में जयपुरिया स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

बालक वर्ग में गौरव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
बालिका वर्ग में दिशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया
■ नारायण सिंह रावत

■ सितारगंज- उत्तराखंड सरकार द्वारा आयोजित जिला उधम सिंह नगर में जनपदीय कला उत्सव 2023 में सेठ आनंद राम जयपुरिया स्कूल सितारगंज के विद्यार्थियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया,जिसमे कक्षा 9 के छात्र गौरव कुमार द्वारा दृश्य कला बालक वर्ग की एकल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एवं कक्षा 11की छात्रा दिशा शर्मा के द्वारा बालिका वर्ग की दृश्य कला एकल प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया गया।

प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने
विद्यालय परिवार की ओर से विजयी प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी व
शिक्षक आशीष एवं निशा का आभार व्यक्त किया







