राधा कृष्ण इंस्टीट्यूट में 21 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण शुरू

■राधा कृष्ण इंस्टीट्यूट में 21 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण शुरू
■सितारगंज। राधा कृष्णा इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट संस्थान में ब्यूटी पार्लर के कोर्स का उद्घाटन बाल आयोग की सदस्य सुमन राय ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत मोहित खर्कवाल सह प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र ने विशेष अतिथि सुमन राय मुख्य अतिथि सुलोचना रावत जिला उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा ने दीप प्रज्वलित किया।l


संस्थान संचालिका डॉ रेखा ठाकुर ने बताया यह 21 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम है। संस्थान में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला उद्योग केंद्र के साथ मिलकर संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वालंबी बनने में सहयोग करना है। जिससे भविष्य में महिलाओं को आर्थिक सहयोग मिले और वह स्वयं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ सके। जिला उद्योग केंद्र के सह प्रबंधक मोहित खर्कवाल ने बताया प्रशिक्षण के बाद में यदि कोई महिला अपना स्वयं का ब्यूटी पार्लर खोलना चाहती है तो उसके लिए जिला उद्योग केंद्र लोन लेने में आर्थिक रूप से सहयोग करेगा। प्रदेश में चल रही है मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से जुड़ने में उनकी सहायता की जाएगी। यह निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रशिक्षण कार्यक्रम में न्यूनतम 20 एवं अधिकतम 25 प्रतिभागी प्रतिभागी करेंगे। सुमन राय ने भी क्षेत्र की बालिकाओं एवं महिलाओं से अधिक से अधिक संस्थान से जुड़ने की अपील की है, जिससे भविष्य में उन्हें अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रमों का लाभ मिल सके जो उनके रोजगार एवं स्वरोजगार को करने में सहायक हो। इस मौके पर मुन्नी पांडे, रागिनी देवी, सरिता गोर, मीना देवी,ऊषा देवी, वंदना, मंजू, आरती ,मोनिका, कविता, रानी, दीपमाला, कृष्णा, अर्चना, संस्थान से जुड़े हुए अन्य लोग मौजूद रहे।











