दिल्ली से लौटे विशिष्ट अतिथियों का किया गया स्वागत               

दिल्ली से लौटे विशिष्ट अतिथियों का किया गया स्वागत               

■दिल्ली से लौटे विशिष्ट अतिथियों का किया गया स्वागत           

   

■सितारगंज। 57वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, सितारगंज की ओर से वीवीपी द्वितीय में चयनित विशिष्ट अतिथियों का दिल्ली से वापसी पर स्वागत किया गया।

देशभक्ति एवं समाज सेवा की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय समारोह में सम्मिलित होने के उपरांत, वीवीपी गांवों के अंतर्गत चयनित विशिष्ट अतिथियों की टीम का नई दिल्ली से लौटने पर 57वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल में सितारगंज में स्वागत किया गया। यह स्वागत कार्यक्रम मनोहर लाल, कमांडेंट के मार्गदर्शन में, दीपक सिंह जायडा, उप कमांडेंट/दंडपाल की ओर से किया गया। चयनित अतिथियों को वाहिनी परिसर में रात्रि विश्राम की सुविधा प्रदान की गई। उनके साथ वार्ता आयोजित की गई। अतिथियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने एवं दिल्ली भ्रमण के अनुभव साझा किए। साथ ही 57वीं वाहिनी द्वारा प्रदत्त आतिथ्य के लिए उन्होंने हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर सहायक उप निरीक्षक महिपाल सिंह, राजू  कुमार सिंह, मुख्या आरक्षी रंजित कुमार, आरक्षी विजेंद्र कुमार आदि

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page