वैश्विक मानवाधिकार श्रमिक सुरक्षा परिषद के जिला महामंत्री बनें विनीत कुमार

■वैश्विक मानवाधिकार श्रमिक सुरक्षा परिषद के जिला महामंत्री बनें विनीत कुमार

■सितारगंज। केशव नगर, वार्ड नं0 6 निवासी विनीत कुमार को वैश्विक मानवाधिकार श्रमिक सुरक्षा परिषद उधम सिंह नगर का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। विनीत के जिला महामंत्री बनने पर कई लोगों ने बधाई दी है।
वैश्विक मानवाधिकार श्रमिक सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष खूब सिंह ‘विकल’ ने वार्ड नं0 6 निवासी विनीत कुमार की सक्रियता व सामाजिक कार्यों में रूचि को देखते हुए उन्हें संगठन का जिला महामंत्री नियुक्त किया है। जिला महामंत्री बनने पर जिलाध्यक्ष सिमरजीत सिंह, राजन मंडल, ओम प्रकाष, आकाश सिंह, रंजीत सिंह आदि ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ बधाई दी है।










