श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से निर्धन बच्चों में बंटी स्टेशनरी, बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान

श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से निर्धन बच्चों में बंटी स्टेशनरी, बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान

■श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से निर्धन बच्चों में बंटी स्टेशनरी, बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान

■सितारगंज। “शिक्षा सबसे बड़ा धन है, जो जीवनभर साथ देती है” — इस महान संदेश को आगे बढ़ाते हुए, श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से मिशन एजुकेशन के तहत मानव उत्थान सेवा समिति, सितारगंज द्वारा मां अमृता रावत के जन्मदिवस के उपलक्ष में सुभाष चंद्र बोस छात्रावास में भव्य स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस विद्यालय में पढ़ने वाले अधिकांश बच्चे अत्यंत निर्धन परिवारों से आते हैं। कुछ ऐसे बच्चे भी हैं जिनके पास न तो माता हैं, न पिता, और कई ऐसे हैं जिनके घर का खर्च मुश्किल से चलता है। इन परिस्थितियों में शिक्षा प्राप्त करना उनके लिए किसी चुनौती से कम नहीं। ऐसे में यह पहल उनके लिए संजीवनी साबित हुई।
कार्यक्रम में कक्षा 1 से 8 तक के 100 बच्चों को कॉपी, पेंसिल, रबर, कटर सहित आवश्यक स्टेशनरी सामग्री नगर पालिका सभासद रवि रस्तोगी द्वारा स्वयं वितरित की गई। बच्चों के चेहरों पर खुशी और पढ़ाई के प्रति नई ऊर्जा स्पष्ट दिखाई दे रही थी।
कार्यक्रम के दौरान महात्मा देवहुति बाई जी, महात्मा भद्रा बाई जी ने कहा, “बच्चों को शिक्षा देना सबसे बड़ा दान है, क्योंकि यही दान उनके जीवन को संवारता है और राष्ट्र को मजबूत बनाता है। ऐसे बच्चों को पढ़ाई का अवसर देना वास्तव में मानवता की सच्ची सेवा है।”
सभासद रवि रस्तोगी ने इस अवसर पर कहा, “मुझे गर्व है कि आज मैंने अपने हाथों से इन बच्चों को कॉपियां, किताबें और अन्य स्टेशनरी सामग्री दी। मेरी प्राथमिकता है कि वार्ड के हर बच्चे को पढ़ाई के लिए जरूरी साधन समय पर उपलब्ध हों। मैं चाहता हूं कि कोई भी बच्चा केवल संसाधनों की कमी के कारण अपनी पढ़ाई बीच में न छोड़े।”
मानव उत्थान सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह कार्यक्रम हर वर्ष बच्चों को शिक्षा के साधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है, ताकि कोई भी बच्चा अपनी पढ़ाई बीच में न छोड़े। इस मौके पर छात्रावास अधीक्षक राकेश सुमन, रुक्मणी देवी, सरोज रस्तोगी, राजो जिंदल, राहुल रस्तोगी,प्रिंस रस्तोगी, शिक्षक कृष्णनाथ, पूजा श्रीवास्तव, बृजेश तिवारी, सौरभ गहतोड़ी, नंदी अधिकारी आदि मौजूद थे।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page