स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए चयनित सात विशिष्ट अतिथि नई दिल्ली रवाना

■स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए चयनित सात विशिष्ट अतिथि नई दिल्ली रवाना

■सितारगंज। मनोहर लाल, कमांडेंट, 57वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की उपस्थिति में स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मिलित होने वीवीपी-II गांवों के तहत चयनित विशिष्ट अतिथियों की टीम को नई दिल्ली के लिए रवाना किया गया। इस दल में चम्पावत, ऊधम सिंह नगर, जिला पीलीभीत के सात विशिष्ट अतिथि शामिल हैं, जिन्हें भारत/राज्य सरकार द्वारा समाजहित एवं राष्ट्रनिर्माण में किए गए उत्कृष्ट योगदान के आधार पर चयनित किया गया है। वाहिनी मुख्यालय में सभी अतिथियों के लिए रात्रि विश्राम एवं रात्रि भोजन की व्यवस्था की गई। साथ ही यह सुनिश्चित किया गया कि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, जिसके लिए वाहिनी के अधिकारियों एवं जवानों ने भरसक प्रयास किए। रवानगी के अवसर पर अतिथियों ने भावुक होकर कहा कि स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय उत्सव में सम्मिलित होना उनके जीवन का एक अविस्मरणीय एवं गौरवपूर्ण क्षण होगा।
उन्होंने इस सम्मान और आतिथ्य के लिए भारत सरकार तथा 57वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। सशस्त्र सीमा बल सदैव केवल सीमा सुरक्षा ही नहीं, बल्कि जनकल्याण, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सहयोग में भी अग्रणी रही है। यह अवसर एक बार फिर सिद्ध करता है कि एसएसबी की सेवा भावना सीमा से परे समाज के हर कोने तक पहुंचती है। यहां राजेंद्र कुमार, कमांडेंट क्षेत्रीय मुख्यालय पीलीभीत ब्रिजेश सिंह प्रतिहार, द्वितीय कमान अधिकारी अनिल कुमार यादव, उप-कमांडेंट दीपक तोमर, उप-कमांडेंट अरविन्द कुमार आदि उपस्थित रहे।








