खुशखबरी-सितारगंज अस्पताल में मिली ब्लड स्टोरेज की स्वीकृति,

खुशखबरी-सितारगंज अस्पताल में मिली ब्लड स्टोरेज की स्वीकृति,

■सितारगंज अस्पताल में मिली ब्लड स्टोरेज की स्वीकृति,

■ कैबिनेट मंत्री ने जताया हर्ष

■सितारगंज। उप जिला अस्पताल सितारगंज में ब्लड स्टोरेज की स्वीकृति मिली है। इससे क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिलेगी। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि सितारगंज उप जिला अस्पताल में ब्लड स्टोरेज सेंटर की स्वीकृति मिलना क्षेत्र के स्वास्थ्य तंत्र के लिए एक अहम उपलब्धि है।

यह वर्षों से चली आ रही मांग थी, जिसे आज पूर्ण कर पाया। हमेशा की तरह आप सबकी मांग पूरी करके मन प्रफुल्लित है।
अब आपात स्थिति में रक्त उपलब्ध कराने में आसानी होगी और अनमोल ज़िंदगियां बच सकेंगी। यह उपलब्धि आप सभी के सहयोग और आशीर्वाद से संभव हुई है।
क्षेत्र की हर ज़रूरत को पूरा करने के लिए मैं निरंतर प्रयासरत हूं।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page