उपकार सिंह बल निर्विरोध चुने गए सितारगंज ब्लॉक प्रमुख,धराली आपदा के कारण जश्न नहीं मनाने का निर्णय-बहुगुणा

■उपकार सिंह बल निर्विरोध चुने गए सितारगंज ब्लॉक प्रमुख
■कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की प्रेसवार्ता
■धराली आपदा के कारण जश्न नहीं मनाने का निर्णय

■नारायण सिंह रावत
■सितारगंज। भाजपा के उपकार सिंह बल सितारगंज के निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुन लिए गए। नामंकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन तक और किसी प्रत्याशी ने उनके सामने पर्चा दाखिल नहीं किया। रूद्रपुर में रिटर्निंग ऑफिसर ने उपकार सिंह बल को प्रमाण पत्र सौंपा।

उपकार के निर्विरोध निर्वाचन पर उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अपने आवास में प्रेसवार्ता की। प्रेसवार्ता में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के विजेता बनने पर हर्ष नहीं मनाया जाएगा। धराली की आपदा में दर्जनों लोगों को जान गंवानी पड़ी है। इसके अलावा संपत्तियों का भारी नुकसान हुआ है। इस कारण पार्टी की ओर से जश्न नहीं मनाया जाएगा। कहा कि इस त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विकास खण्ड से अधिकांश भाजपा कार्यकर्ता या पार्टी समर्थित प्रत्याशी की जीत हुई है। भाजपा प्रदेश के अन्य विकास खंडों और जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भी बड़ी सफलता हासिल करेगी। कहा कि क्षेत्र में हुए विकास कार्यो की वजह से भाजपा के पक्ष में लोग खड़े हैं। कहा कि उनके कार्यकाल में हुए विकास कार्य पिछले कई दशकों पर भारी साबित हुए हैं। यही वजह है कि विरोधी पार्टी यहां उम्मीदवार तक नहीं उतार पाया। कहा कि अन्य क्षेत्रों में भी भाजपा के उम्मीदवार परचम लहराएंगे। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।इस दौरान मंडल अध्यक्ष मुकेश सनवाल,दर्जा मंत्री खतीब अहमद,पूर्व मण्डी चेयरमैन अमरजीत कटवाल,पूर्व ब्लाक प्रमुख गुरजीत सिंह,नगर पालिका चेयरमैन सुखदेव सिंह,सांसद प्रतिनिधि कार्तिक राय,आदेश ठाकुर,नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य भास्कर संभल,उदय राणा,दया तिवारी, मोहित बिष्ट,पूर्व छात्र नेता मृदुल त्रिपाठी”मोनू,पूर्व ग्राम प्रधान निर्मल सिंह, युवा मोर्चा जिलामहामंत्री मयंक अग्रवाल,राजा हालदार,मुकुल त्रिपाठी,सोनू माटाआदि उपस्थित रहे!








