पुलिस के साथ मुठभेड़ में हत्या का आरोपी गिरफ्तार किसान की हत्या के बाद चल रहा था फरार

पुलिस के साथ मुठभेड़ में हत्या का आरोपी गिरफ्तार किसान की हत्या के बाद चल रहा था फरार

■पुलिस के साथ मुठभेड़ में हत्या का आरोपी गिरफ्तार किसान की हत्या के बाद चल रहा था फरार

■सितारगंज। हत्या कर फरार चल रहे अभियुक्त को 24 घंटे के अन्दर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस के साथ मुठभेड़ में आरोपी को गोली लगी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ फायरिंग का भी मुकदमा दर्ज किया है।
29 जुलाई को वादी प्रहलाद सिंह निवासी ग्राम सैजनी ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि शाम 18.10 बजे उनका चचेरा भाई सुरजीत सिंह पुत्र धीर सिंह अपने खेत में बिजली के तार में कटिया लगाकर पानी की मोटर चलाने को लेकर गांव के हरजीत पुत्र महेन्द्र सिंह से विवाद हो गया। हरजीत सिंह सुरजीत सिहं के साथ गालीगलौज कर वापस चला गया और करीब आधे घण्टे के बाद गांव के निशान सिंह पुत्र गोपाल सिंह की बेटी अमरजीत कौर के साथ वादी के भाई के पास आकर गालीगलौज की। कुछ समय बाद निशान सिंह का अपने पडोसी हरजीत व अपनी बेटी अमरजीत कौर के साथ आकर वादी के भाई के साथ आया और सुरजीत सिंह पर तमंचा तान दिया। विरोध पर आरोपियों ने सुरजीत सिंह के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने निशान सिंह पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच के बाद पुलिस ने एससी एसटी एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया। गठित टीमों ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के अवलोकन व मैनुवली सर्विलांस के माध्यम से जांच की। मुखबिर की सूचना पर शक्तिफार्म चौकी क्षेत्र बसगर तिराहे से झाड़ी मन्दिर होते हुए गोठा जाने वाले कच्चे रास्ते पर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक संदिग्ध को रोका। इस पर संदिग्ध ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी। , पकडे गये व्यक्ति ने अपना नाम निशान सिंह बताया। जिसके पास से एक तमंचा 12 बोर व पुलिस पार्टी पर फायर किए गए दो खोखा व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि सुरजीत सिंह जो की थारू जनजाति से है उसके व उसके परिवार के लोग प्रतिदिन बिजली के तार में कटिया लगाकर पानी की मोटर चलाते थे। जिससे मेरे घर में बिजली का बोल्टेज काफी कम हो जाता था। जिस कारण मैने सुरजीत सिंह व उसके परिवार के लोगों बिजली की तार में कटिया डालने से मना किया था किन्तु वह बहसबाजी करते थे। 29 जुलाई को भी सुरजीत सिंह बिजली की तार में कटिया डालकर दो-दो मोटरे चलाकर खेतों में पानी लगा रहा था। जिससे मेरे घर में बिजली की बोल्टेज काफी कम थी। जिससे मेरे घर में पखे आदि काफी धीमे चल रहे थे तो सुरजीत सिंह से बात करने तथा कटिया डालकर मोटर चलाने से माना करने के लिये सुरजीत सिंह के पास उसके खेत में गया और मना किया तो वह मुझसे बहसबाजी करने लगा।

पुलिस टीम
में इंस्पेक्टर नरेश चौहान, एसएसआई विक्रम सिंह धामी, एसआई सुरेन्द्र प्रताप सिंह चौकी प्रभारी सरकड़ा, प्रकाश चन्द्र भट्ट चौकी प्रभारी शक्तिफार्म, पंकज कुमार चौकी प्रभारी बरा थाना पुलभट्टा, कॉन्स्टेबल विनित कुमार, भवान सिंह, संदीप सजवाल शामिल रहे।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page