अंतरराज्यीय असलहा तस्कर आठ पिस्टल के साथ गिरफ्तार

■अंतरराज्यीय असलहा तस्कर आठ पिस्टल के साथ गिरफ्तार

■रुद्रपुर:- एसटीएफ कुमाऊं यूनिट ने ऊधमसिंहनगर के थाना रुद्रपुर पुलिस के साथ एक व्यक्ति खजान सिहं पुत्र गुरुचरण सिंह निवासी बागवालाथाना रुद्रपुर को आठ पिस्टल और मैगजीन के साथ गिरप्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त से पूछताछ में इस गिरोह के चार अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी मिली है।
आरोपी खजान पूर्व में भी जनपद उधमसिंहनगर में लूट और अवैध हथियार की तस्करी में जेल जा चुका है। यह अपने साथियों के साथ पिछले कुछ वर्षों से बहरानपुर, मध्यप्रदेश से सरताज नाम के व्यक्ति से लाते हैं। सरताज मध्यप्रदेश में अवैध हथियारों का बड़ा तस्कर है। यह हथियार लाता था और अपने साथियो के साथ इसने पूर्व में भी इस प्रकार की सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल उत्तरप्रदेश व उत्तराखंड में सप्लाई की है। इस बार भी यह खेप लाई जा रही थी, जिसे एसटीएफ ने पकड़ लिया।
एसटीएफ टीम
निरीक्षक एमपी सिंह, कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह कनवाल, हेड कांस्टेबल दुर्गा सिंह, कांस्टेबल दीपक भट्ट, चालक संजय कुमार,
थाना रुद्रपुर के निरीक्षक मनोज रतूडी, उप निरीक्षक होशियार सिंह,
कांस्टेबल प्रवीण गोस्वामी, दीप चन्द्र शामिल रहे।








