योगा को अपनी दिनचर्या में उतरें : सौरभ बहुगुणा

योगा को अपनी दिनचर्या में उतरें : सौरभ बहुगुणा

■योगा को अपनी दिनचर्या में उतरें : सौरभ बहुगुणा

■सितारगंज में विश्व योग दिवस पर योगा कार्यक्रम में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री ने लोगों के साथ किया योग


■सितारगंज। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट सहित विभिन्न संस्थाओं में योगाभ्यास किया गया। स्कूल, कॉलेज, अस्पताल एवं अन्य संस्थाओं ने कार्यक्रम आयोजित किए।
सितारगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश सनवाल के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा सहित कई लोगों ने प्रशिक्षक अनिरुद्ध राय के मार्गदर्शन में योगाभ्यास किया।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने तो उन्होंने विश्व पटल पर योग को लाने का काम किया। इसलिए हर व्यक्ति को योग और प्राणायाम करना चाहिए और इसमें कई विधियां हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा जब हम सूर्य नमस्कार करते हैं तो पूरा शरीर ऊर्जान्वित होता है. कपालभाति, अनुलोम-विलोम और कई आसनकरते हो या कपालभाति का करते हो अनुभव-विलोम करते हो, कई आसन भी है। जिसमें भुजंगासन लेकर मत्स्य आसन तक है. बहुगुणा ने कहा कि सिर्फ आज ही नहीं बल्कि अपने रूटीन यानी दिनचर्या में प्रत्येक दिन इसे शामिल करें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व अन्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री अमित रस्तोगी व मंडल उपाध्यक्ष पूर्व सैनिक आनंद वल्लभ भट्ट ने किया। यहां नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह, राकेश त्यागी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष मुकेश सनवाल, अमित रस्तोगी,चमन लाल शर्मा, सुरेश जैन, कुलदीप गंगवार, सुरेश कुमार अग्रवाल, आदेश ठाकुर, महामंत्री भोला जोशी, ललित सक्सेना, सुरेश जैन, गोपाल सिंह बिष्ट, डीके पंतोला, हेमंत बोरा, सुमन राय, हर्षित पांडे, नवीन भट्ट निराला, शिवम रस्तोगी, अजय गुप्ता, धीर सिंह, राजू हरियाणवी, श्रीपाल वर्मा रेखा ठाकुर, दीपा सकलानी, सतीश उपाध्याय, सूरज नारायण, सत्येंद्र दिवाकर, गीता गडकोटी, बीना साहू मौजूद रहे।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page