शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

■शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण


■सितारगंज। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सितारगंज ऊधम सिंह नगर में मंगलवार को प्राध्यापकों की दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका विषय था – ‘रीसेंट ट्रेण्ड्स इन हायर एजुकेशन फॉर क्वॉलिटी एश्योरेंस ‘। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों तथा प्राचार्य ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तदोपरांत अतिथियों को बैज लगाकर स्वागत किया गया। इस कार्यशाला में प्रशिक्षण देने के लिए प्रो ए के श्रीवास्तव ( पूर्व प्राचार्य , उच्च शिक्षा , उत्तराखंड सरकार ) को आमन्त्रित किया गया । उन्होंने पी पी टी के माध्यम से मुख्य विषय के सैद्धांतिक तथा व्यावहारिक पहलुओं पर प्रकाश डाला । उन्होंने उच्च शिक्षा में नई शिक्षा नीति , क्रेडिट सिस्टम , पाठ्यक्रम ,अध्यापन की शैलियों , शिक्षण प्रविधियों , शिक्षण से जुड़े हुए कौशलों , वित्तीय प्रबंधन , नैक की प्रक्रिया , संस्थागत सत्रीय संगठन आदि के विषय में प्राध्यापकों संग विस्तृत चर्चा की । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो रेनू रानी बंसल ने की । कार्यक्रम का संयोजन आई क्यू ए सी तथा समाजशास्त्र प्रभारी डॉ अभिमन्यु कुमार ने किया। मंच संचालन डॉ राजविन्दर कौर ने किया ।कार्यशाला में डॉ जगदीपक जोशी , डॉ विमला सिंह, डॉ दीपा मखोलिया, डॉ अभिमन्यु कुमार, डॉ एम सी आर्या, डॉ संजय टम्टा, डॉ राजविन्दर, डॉ शोभा पाण्डेय, डॉ दीक्षा खँपा, डॉ जगदीश प्रसाद , डॉ कमला उपाध्याय, डॉ कामना दीक्षित, डॉ सुधा पाल , डॉ सविता , डॉ सोहनी , डॉ प्रज्ञा सिन्हा , डॉ दुर्गा तिवारी , डॉ गरिमा जोशी , डॉ अजय लटवाल आदि ने सक्रिय प्रतिभाग किया ।









