सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिसौना में शिशु-भारती का गठन   

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिसौना में शिशु-भारती का गठन   

■सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिसौना में शिशु-भारती का गठन   

    

■सितारगंज। सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर सिसौना में सत्र 2025-26 हेतु बच्चों में शिशु-भारती का गठन किया गया। निर्वाचित पदाधिकारियों को भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश सनवाल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि आज की युवा पीढ़ी भविष्य में नीति निर्धारक बनती है उन्होंने सभी विजयी विद्यार्थियों से कहा कि वे वर्षभर अपने दायित्व का निर्वहन ईमानदारी एवं सक्रियता के साथ करें। अध्यक्ष-खुशी, सेनापति, गौरव तथा मंत्री ममता चुनी गयी। तथा वन्दना प्रमुख भूमिका राणा, चिकित्सा प्रमुख- अनमाेल राणा,भोजन प्रमुख- चित्रान्शु सिहं राणा, स्वच्छता- रिया तोमर, शारीरिक-वंश गिरि,खोया-पाया-रजत, जल-प्रशान्त राणा, संगीत- खुशी राणा, अनुशासन- पियूष रावत, पुस्तकालय प्रमुख -युवांक चुने गये।कार्यक्रम के अध्यक्ष बहोरन सिंह राणा ने सभी विजयी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्य गिरीश चन्द्र फुलेरा ने शिशु-भारती की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का सफल संचालन शिशु-भारती प्रमुख आचार्य रमेश पालीवाल ने किया। इस दौरान चन्दन राणा, रोहित सक्सेना, सुमन राणा, विमला, कान्ति बल्लभ, पिंकी विश्वास, अम्विका, तारा, आदि विद्वान शिक्षक एवं सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page