महाविद्यालय में निशुल्क टेली प्रशिक्षण शुरू

महाविद्यालय में निशुल्क टेली प्रशिक्षण शुरू

■महाविद्यालय में निशुल्क टेली प्रशिक्षण शुरू

■सितारगंज। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सितारगंज में निःशुल्क टेली कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के मण्डल अध्यक्ष मुकेश सनवाल उपस्थित रहे । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सांझी संस्था के संस्थापक विजय राणा तथा अध्यक्ष नविता राणा रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. रेनू रानी बंसल ने की । कार्यक्रम का विधिवत् शुभारंभ करते हुए मां सरस्वती के समक्ष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया। अतिथियों को बैज अलंकृत कर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ शोभा पांडेय व डॉ राजविंदर कौर ने किया। निःशुल्क प्रशिक्षण का प्रारम्भ गत वर्ष कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के प्रयासों से कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए महाविद्यालय में प्रारंभ किया गया था। जिसमें राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सितारगंज तथा डॉ लीलाधर भट्ट मेमोरियल संस्था के मध्य समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए गए थे। सांझी संस्था के माध्यम से महाविद्यालय में यह द्वितीय बैच का प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है । इसके विषय में वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ जगदीपक जोशी तथा नविता ने विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी । डॉ अभिमन्यु , डॉ विमला सिंह , डॉ संजय टम्टा तथा डॉ एम सी आर्या ने विद्यार्थियों को टैली से सम्बंधित सूक्ष्म जानकारी देते हुए नियमित उपस्थित रहकर प्रमाणपत्र प्राप्त होने तक विधिवत प्रशिक्षण लेने की सलाह दी । मुख्य अतिथि मुकेश सनवाल ने अपने वक्तव्य में टैली के लाभों के विषय में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन किया तथा महाविद्यालय में विद्यार्थी हित में आयोजित किए जा रहे इस तरह के कार्यक्रमों की प्रशंसा की। यहां हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ विमला सिंह , आई क्यू ए सी प्रभारी डॉ अभिमन्यु कुमार , डॉ दीपा मखौलिया , डॉ संजय टम्टा , डॉ एम सी आर्या , डॉ राजविंदर कौर , डॉ दुर्गा तिवारी , डॉ दीक्षा खँपा , डॉ शोभा पाण्डे,डॉ गीतांजलि मिश्रा , डॉ प्रज्ञा सिन्हा , डॉ सोहनी, डॉ प्रकाश भट्ट , गोपाल सिंह बिष्ट , डी के पंतोला , रूप सिंह राणा , पंकज कांडपाल, अंकिता पांडेय , जानकी विश्वकर्मा , कमलेश जोशी , विकास कुमार , इक़रार हुसैन , द्रौपदी कन्याल , सौरभ भट्ट , अजय कुमार , सुहानी , दीक्षा , ऋषि आदि उपस्थित रहे ।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page