हिंदी ओलम्पियाड में योगदान के लिए हेमंत बोरा सम्मानित

■हिंदी ओलम्पियाड में योगदान के लिए हेमंत बोरा सम्मानित

■सितारगंज। हिंदी ओलम्पियाड में उल्लेखनीय योगदान के लिए लोक सभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने होली सेपियंस स्कूल के प्रधानाचार्य हेमंत बोरा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। उनको पत्र भेजकर ओलम्पियाड के आयोजन और सफलता में सराहनीय योगदान की सराहना की गई है। हिंदी ओलम्पियाड के माध्यम से राजभाषा हिंदी को बढ़ावा देने के लिए देश विदेश में प्रयास किया जा रहा है। इसमें देश विदेश के छात्र और शिक्षक भाग लेकर अपने भाषा ज्ञान से हिंदी को बढ़ावा देते हैं। इससे न केवल भाषा के प्रचार प्रसार में सहायक होते बल्कि प्रतिभागियों के ज्ञान वर्धन होता है।


