ई-पॉस मशीन के जरिये मिलेगा राशन


■सितारगंज। अप्रैल माह से बायोमेट्रिक थंब लगाने के बाद कार्डधारकों को राशन मिलेगा। यदि थंब नहीं लग पा रहा है तो ई-पॉस मशीन से कार्डधारक के आंखों का रेटिना लिया जाएगा। यदि दोनों भी मशीन में नहीं आए तो कार्डधारक के रजिस्टर्ड मोबाइल में ओटीपी के जरिए राशन दिया जाएगा। पूर्ति निरीक्षक के0के 0 बिष्ट ने बताया कि शनिवार को सितारगंज में सभी 83
विक्रेताओं को ई-पॉस मशीन उपलब्ध करा दी गई हैं साथ करीब 50हजार कार्ड धारोंको राशन वितरण होगा ,सभी विक्रेताओं को सिम कार्ड व रिचार्ज भी विभाग की ओर से मुहैया कराया जा रहा है।









